झांसी। झांसी के गुरसरांय क्षेत्र में पत्नी के झगड़े के बाद दो दिन से गायब चल रहे युवक का शव सड़क किनारे खेत में बनी झोपड़ी में मिला है। युवक की मौत कैसे हुई इस पर रहस्य बना हुआ है।

जनपद झांसी के गुरसरांय थानान्तर्गत आड़ी सड़क किनारे खेत में बनी झोपड़ी में एक युवक का शव देखा गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचे राहुल अहिरवार ने मृतक की अपने भाई सोम सिंह अहिरवार पुत्र हरपाल सिंह निवासी दखनेश्वर थाना गुरसरांय के रुप में शिनाख्त की। मृतक से कुछ दूर उसकी बाइक नम्बर यूपी 93 बीजे 7454 खड़ी हुई थी।

राहुल ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद 27 जुलाई की शाम को उसका भाई बिना बताए हुए अपनी बाइक लेकर चला गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। अभी खोजबीन ही चल रही थी कि उसका शव मिल। उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।