झांसी। जनपद जालौन के उरई में पलंग पर सो रहे दम्पति को सांप ने डस लिया। इस घटना में पत्नी की झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

जनपद जालौन के बरसार गांव में रहने वाले मलखान कुशवाहा वर्तमान में उरई के मवाई रोड पर अपनी पत्नी मालती व परिवार के साथ रहता है। मलखान ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। रोज की तरह 25 जुलाई को खाना खाकर वह पत्नी के साथ कमरे में सोने चला गया। दोनों जब पलंग पर सो रहे थे तभी सुबह एक सांप पलंग पर चढ़ गया और उसने सबसे पहले उसने मालती के पैर में डसा, इस पर मालती के चीखने से मलखान की नींद खुल गई। सांप को देख कर मलखान ने लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद सांप ने मलखान को भी डस लिया। सांप के डसने से घबराकर पति पत्नी शोर मचाने लगे।

इस पर परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां पत्नी की हालत नाजुक थी। उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, मलखान की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिस सांप ने काटा था वह काले रंग का था और सफेद धारियां थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की हालत अब सामान्य है।