झांसी। जिले के टहरौली थानान्तर्गत ग्राम एवनी में कैंसर से जूझते जूझते एक और महिला ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका झांसी-ललितपुर सासंद के पीए की भाभी हैं। ने पिछले दिनों आग लगा ली थी। उन्हें झुलसी अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जिले के टहरौली थानान्तर्गत ग्राम एवनी निवासी लगभग 34 वर्षीय अनामिका कैंसर पीड़ित थी। परिजनों के मुताबिक अनामिका के पति हृदेश की वर्ष 2022 में मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक रुप से परेशान चल रहीं थी। 19 अगस्त को अनामिका ने घर में स्वयं आग लगा ली। जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।