झांसी। सहकार भारती के तत्वाधान में सहकार संवाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पोचपोर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सहकार भारती के कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा, जिसका राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा समाधान किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री पोचपोर ने कहा कि जिस समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, उन्हें अधिकारियों के समक्ष जाकर रखे, सभी समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। इस दौरान डेयरी उद्योग, मत्स्य उद्योग सहित रोजगार संचालन के विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख कोमल, राष्ट्रीय सह प्रमुख राजेश, नरेंद्र उपाध्याय, प्रवीण जादौन, गजेंद्र, प्रवीण भार्गव सहित झांसी, ललितपुर, जालौन जिले की कार्यसमिति एवम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व कारपोरेट जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। संचालन विभाग संयोजक अंचल अडजरिया व आभार जिला महामंत्री उदय ने व्यक्त किया।












