दुर्गा उत्सव महा समिति अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने कहा – समस्या है तो बताएं 

झांसी। शहर में बकरा मंडी स्थित दुर्गा प्रतिमा जो पिछले 28 वर्ष से लगातार स्थापित हो थी उसे दुर्गा उत्सव पर स्थापित करने से चौकी इंचार्ज द्वारा मना करने से देवी भक्तों व दुर्गा उत्सव महा समिति में आक्रोश फैल गया।

जानकारी मिलने पर महासमिति के अध्यक्ष अंचल अरजरिया समेत सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली से वार्ता की। लगभग 28 वर्ष से उक्त प्रतिमा रखे जाने का समाधान कराया गया। इसी तरह से पुलिया नंबर 9 में एक मूर्ति की समस्या थी उसका भी बातचीत के द्वारा समाधान कराया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यदि पूरे जिले के अंदर कहीं भी दुर्गा प्रतिमाओं से संबंधित कोई भी समस्या है तो उसको लेकर श्री दुर्गा उत्सव महा समिति के ब्लॉक तहसील के पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है व सीधे दुर्गा महा समिति के अध्यक्ष अंचल अडर्जरिया के मोबाइल नंबर 8318044740 पर संपर्क कर समस्या बताई जा सकती है। जो भी दुर्गा जी बैठी हैं उन पर समितियां पर बहुत कम पैसा होता है अतः सीसीटीवी कैमरे लगाने में असक्षम है अगर किसी को लगता है सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए तो कृपया कर उन दुर्गा समितियां पर लगवा दें।