झांसी। प्रदूषण की समस्या दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे देश में तेजी से फैलती जा रही है। हालात झांसी में भी  ठीक नहीं कहे जा सकते हैं। यहां भी एक्यूआई तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए नगर निगम द्वारा नगर निगम ने ई साइकिल सेवा झांसी में कुछ पहले शुरू कर दी है। इसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं।

लोगों को साइकलिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए झांसी की विधायक रवि शर्मा ने भी साइकिल चलाई। अटल एकता पार्क से साइकिल चलाकर वह सदर बाजार तक गए। विधायक रवि शर्मा के साथ नगर निगम के उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह ने भी साइकिल चलाई।

प्रदूषण और जाम का समाधान है साइकिल
इस दौरान मीडिया से रूबरू सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि प्रदूषण और जाम एक बड़ी समस्या बनता जा रहा हैं. इन दोनों का एक ही समाधान है और वह है साइकिल. लोग साइकिल की सेवा का अधिक से अधिक प्रयोग करें यह बहुत जरूरी है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने कुल 17 जगहों पर साइकिल स्टैंड बनाए हैं. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो ग्रामीण इलाकों से शहर में शॉपिंग करने के लिए आ रहे हैं वह बस से उतरकर साइकिल बुक कर सकते हैं और शॉपिंग करने के बाद साइकिल जमा करके अपने घर लौट सकते हैं। इससे जाम भी नहीं लगेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। इसके साथ ही आम जन को सुगमता मिलेगी।