हाथरस (संवाद सूत्र)। हाथरस में हाईस्कूल की बिन ब्याही छात्रा ने 12 नवंबर की देर शाम बागला जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आए थे। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जिला महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची को जन्म देने वाली छात्रा ने बताया कि वह मथुरा जिले के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान उसके एक युवक से नजदीकी संबंध हो गए। वह कब गर्भवती हो गई, उसे पता हीं नहीं चला। छात्रा ने बताया कि उसे एक गंभीर बीमारी है। इस कारण उसे गर्भवती होने के बारे में पता नहीं नहीं चला। युवती ने बताया कि जब इस बारे में उसने फोन कर युवक को जानकारी देने का प्रयास किया तो युवक अब फोन नहीं उठा रहा है।
इस मामले में डॉ. शैली सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, बागला जिला अस्पताल ने  मीडिया को बताया कि फोन से बागला जिला अस्पताल के शौचालय में प्रसव होने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत ही चिकित्सक और स्टाफ को मौके पर भेजा गया। जच्चा और बच्चा दोनों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उच्चधिकारियों व पुलिस को भी अवगत कराया गया है।