झांसी। एआईआरएफ और एनसीआरएमयू के आव्हान पर एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए रेल हड़ताल हेतु कर्मचारीयों की सहमति/ असहमति की वोटिंग 21, 22 नवंबर के लिए शुरू हो गई है। इसके तहत मंगलवार को ईएमएस 2 स्टोर ब्रांच झांसी के कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों द्वारा वोटिंग की गई जिसमें लगभग 80 पर्सेंट वोट डाले गए।

कार्यक्षेत्र मैन स्टोर डिपो, डीजल स्टोर डिपो, ई एल एस स्टोर डिपो, कारखाना विद्युत, लेखा, सीएमएलआर, आरसीएन के कारखाना झांसी, स्टोर डिपो कानपुर, रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली में कर्मचारीयों द्वारा मतदान किया गया। मतदान कराने में झांसी मंडल मंत्री कॉ अमर सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष डीके खरे, मुख्यालय मंडल मंत्री संदीप सिन्हा, गोपाल रायकवार, कृपाल सिंह, आरपी सिसौदिया, शाखा पदाधिकारी अध्यक्ष शशी कपूर, सचिव जगत पाल सिंह यादव, मनोज अग्रवाल, दिलीप राठौर, संजय तिवारी, नाहर सिंह मीना, राम विलास, सुभाष चंद्र मीना, वकील सिंह, मो याकूब, हेमंत कुमार, राम नरेश यादव, हिम्मत सिंह, राज कुमार, मो हनीफ, अविनाश सिंह, नरेंद्र देव, सलीम, राम गोपाल यादव, मस्त राम, मक्खन, मनोज मीना, सुभांशू शर्मा, आर पी अहिरवार, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, जीतेन्द्र रायकवार, सुरेन्द्र यादव , अंबिका, विजय, विजय मीना, महेंद्र गोस्वामी, जय जीव मिश्रा, श्री राम अहिरवार, प्रताप सिंह, अशोक चौधरी, देवेंद्र कुशवाहा, संजय श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, दिनकर, सी पी मीना, अमित शर्मा, सरिता श्रीवास्तव, मंजू, छाया यादव, शिवानी सिंह,निर्मला, रेनू वर्मा, रंजना, गायत्री, मालती, ऊषा, कुसुम, राजाबेटी, अशोक कुमार, आर एस चौहान, भगवत नारायण, राम शंकर यादव हेमंत सैनी, पी के गोस्वामी, माधव राव, गणेश मगरैया, अनुपम मिश्रा, पवन कुमार, सुनील यादव, सरफराज अहमद, अजय खरे, सुघर सिंह, वसीम हैदर, डाल चंद, राकेश शर्मा, राम ठाकुर, अजय, राजेंद्र मीना, जीतेन्द्र मीना, गब्बर सिंह आदि उपस्थित रहे