पहले दिन 70 प्रतिशत ने की मतदान में भागीदारी 

झांसी। एनएफआईआर / नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के आव्हान पर एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए भारत सरकार से मांग के तहत यदि सरकार नहीं मानती है तो संपूर्ण भारतीय रेल में हडताल पर जाने के लिए समस्त रेल कर्मचारियों की सहमति/असहमति का मत लेने के लिए 21 एवं 22 नवंबर को झांसी मंडल की विभिन्न शाखाओं के कार्यक्षेत्र में कराए जा रहे मतदान के अंतर्गत पहले ही दिन लगभग 70% रेल कर्मियों ने मतदान में भागीदारी की |

झांसी मंडल की प्रशासनिक लेखा शाखा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं मंडल रेल चिकित्सालय झांसी, मुख्य शाखा द्वारा झांसी यार्ड, एस एस ई /पी वे/साऊथ, बबीना, कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा द्वारा झांसी स्टेशन,रिटायरिंग रूम एवं पार्सल कार्यालय, सी एण्ड डब्ल्यू सिक लाईन एवं प्रशासनिक भवन, लाईन शाखा झांसी द्वारा स्टेशन प्रबंधक कार्यालय झांसी, निवाडी, मऊरानीपुर, चिरगांव, एट,इत्यादि एसी डीजल शेड शाखा द्वारा इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं डीजल लोको शेड, लोको विद्युत शाखा द्वारा ड्राइवर बुकिंग लाॅबी, टी आर डी डिपो, ई टी एल डिपो, कारखाना शाखा नंबर एक द्वारा कारखाना मुख्य द्वार, कारखाना शाखा नंबर दो द्वारा सी एम एल आर तथा रेल कोच नवीनीकरण कारखाना झांसी, कारखाना शाखा नंबर तीन द्वारा स्टोर एवं विद्युत डिपो, ग्वालियर लाईन शाखा द्वारा करारी, दतिया, सोनागिर, डबरा, आंतरी,रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली, ग्वालियर मुख्य शाखा द्वारा ग्वालियर लाॅबी, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, ग्वालियर मुरैना शाखा द्वारा रायरू, बानमोर, मुरैना, ललितपुर शाखा द्वारा करोंदा, जाखलौन, ललितपुर, तालबेहट, बांदा शाखा द्वारा चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बांदा ड्राइवर लाॅबी, जूही शाखा द्वारा जूही ड्राइवर लाॅबी, घाटमपुर, रसूलपुर गोगामऊ, उरई में बढ चढ कर मतदान कराया | 22 नवंबर को भी शेष कर्मचारियों द्वारा अपना मतदान किया जाएगा |

इस मतदान प्रक्रिया में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा, मंडल सहायक सचिव महेन्द्र सेन एवं मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद उमर खान, मंडल सचिव आरती तमोरी (महिला विंग), मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य दीपिका तिवारी,प्रमोद कुमार, इंद्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक,घनश्याम श्रीवास,महेश यादव, मनोज सोनकिया,दीपक सोलंकी, गौरव श्रीवास्तव, कालूराम कुशवाहा, योगेश कुमार, विक्रम सिंह, मनोज सिंह बघेल, सुनील राय, विपुल सक्सेना,रामचंद्र, आर के सिंह,विनय प्रसाद, सुभाष चंद्र बोस, देवेन्द्र सिसोदिया, गजेन्द्र साहू, अनिल कुमार शर्मा, अश्वनी गोस्वामी, क्रांति देवी, आर के नायर, मोहर सिंह,मनोज यादव, दीपक सेन, सतीश जोशी, कुलदीप राजपूत, सर्वेश कुमार, राजू कुशवाहा, दीपक पाल, राजेश बागला, सतेन्द्र पाल, रामनिवास, सत्यनारायण मिश्रा, संजय कमठान, तेज प्रताप सिंह, देवेन्द्र राजपाल, एस के सिंह, कोमल परिहार, रणवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, के के त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह, अरुण दुबे, मनोज कुमार, मुकेश कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा, राहुल रावत, मनमोहन,राजेश यादव, अरविन्द यादव, अमर सिंह, एस के सक्सेना, भरत लाल, अभिषेक, दीपक राजपूत, शिवकली, तनवीरुल मसीह, भगवान सिंह पाल ने अपने कार्यक्षेत्र में बढ चढ कर लोगों से मतदान कराया गया |