– भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई रेल स्टेशन खंड का निरीक्षण

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन रेल खंड का निरीक्षण किया गया। डीआरएम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से सीधे भीमसेन को प्रस्थान किया गया I भीमसेन पहुँचकर उन्होंने माल गोदाम, लोजिस्टिक पार्क का निरीक्षण किया । वापसी में भीमसेन-रसूलपुर गोगामऊ के मध्य किमी सं 1324 स्थित तथा किमी सं 1300 स्थित माइनर ब्रिज का सघन निरीक्षण किया I इसके पश्चात उन्होंने किमी सं 1292 एवं 1295 स्थित नॉन-इंटरलॉक्ड इंजिनीयरिंग गेट तथा ट्रैफिक गेट सं 205 को देखा I

उरई स्टेशन पहुंचकर डीआरएम द्वारा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया, प्लेटफार्म सं-1 पर FOB पर रैंप बनाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बुकिंग कार्यालय तथा नयी बिल्डिंग में शिफ्ट किये गए उरई माल गोदाम का निरीक्षण किया। माल गोदाम के विकास सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिये। रिले रूम का निरीक्षण, पॉइंट टेस्टिंग तथा चिकित्सा यूनिट का भी श्री आशुतोष द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। उरई से प्रस्थान कर मंडल रेल प्रबंधक ने मोठ स्टेशन पर ठहराव लिया तथा स्टेशन का निरीक्षण करते हुए, यात्री सुविधाओं का जायजा लिया I

मोठ पहुचकर स्टेशन निरीक्षण उपरान्त श्री आशुतोष द्वारा मोठ-वीरांगना लक्ष्मीबाई के मध्य 120 किमी प्रति घंटा से स्पीड ट्रायल कराई गयी I आशुतोष द्वारा निरीक्षण के दौरान खंड में आने वाले स्टेशनों के सर्कुलेटिंग क्षेत्र, अप्रोच रोड तथा स्टेशन बिल्डिंग का भी  निरीक्षण किया तथा खंड में यात्री सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य जैसे पैदल पुल आदि पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श किया I मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए I

इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल सिग्नल अभियंता (समन्वय) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता,  श्री नितिन वर्मा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I