झांसी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए माता-पिता के साथ झांसी आया 9 वर्षीय बच्चा खिल्ली में सड़क पार करते समय कार की टक्कर से गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जनपद कानपुर के डेरापुर थानान्तर्गत ग्राम बिहार निवासी छोटे लाल सिंह अपनी पत्नी केलावती और 9 बर्षीय पुत्र रामजीलाल यादव के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए झांसी जनपद के पूंछ क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में ट्रक में सवार होकर आ रहे थे। झांसी पहुंचने पर भूलवश वह फतेहपुर रोड से आगे चलकर खिल्ली के पास पहुंच गए।

खिल्ली में जैसे ही ट्रक से नीचे उतरे उनका बेटा भाग कर हाईवे पार करने लगा। तभी वहां से गुजर रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को कार सवार ने मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।