झांसी। टैक्सी में जेबकतरा सवारी के रूप में सवार हुआ और जेल चौराहे से सवार एक बुजुर्ग की जेब काट कर 8 हजार रुपए निकाल कर रफूचक्कर हो गया।

झांसी के हंसारी निवासी वृद्ध लाखन रिटायर्ड रेलकर्मी है। वह बिजली का बिल जमा करने के लिए 8 हजार रुपए लेकर घर से निकला था। जेल चौराहे से वह एक टैक्सी में सवार हो गया। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी सवार हो गया। रास्ते में उक्त युवक उतर गया। इसके बाद इलाईट चौराहे पर जैसे ही वृद्ध टैक्सी से उतरा उसने अपनी जेब कटी हुई देखी। यह देख उसके होश उड़ गए। वह रोता हुआ नवाबाद थाने पहुंचा। थाने में शिकायत करते हुए उसने आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरु कर दी।