झांसी। जिले के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या समस्त बोर्ड, माध्यमिक विद्यालय को सूचित किया गया है कि जिलाधिकारी झॉसी के आदेश 2 जनवरी 24 के क्रम में जनपद झांसी के समस्त बोर्डों के कक्षा 1 से 12 तक संचालित माध्यमिक विद्यालयों में 3 व 4 जनवरी को अत्यधिक शीतलहर के कारण अवकाश घोषित किया जाता है।

राजेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, झॉसी निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का तत्काल कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की स्थिति क्षम्य नहीं होगी।