झांसी। गरीबों को शीत लहर में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए उप्र उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा कंबल वितरण कर अनुकरणीय कार्य किया गया। गौरतलब है कि उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा इस वर्ष सर्दी में सौ कंबल बांटने का पुनीत कार्य किया गया।
महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में सखी के हनुमान मंदिर पर जरूरतमंद तथा विकलांग लोगों को आज कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, अर्पण द्विवेदी रश्मि महेंद्रु ममता अग्रवाल मधु अग्रवाल सीमा तिवारी, मनस्विन गुप्ता इत्यादि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, वसुधा प्रेमानी, अर्पणा द्विवेदी, रश्मि महेंद्रु, सीमा तिवारी, राम श्री बरसैया, राखी बुधराजा, अनीता वासुदेव, डॉ अभिलाषा सेहरा, ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सीमा तिवारी, डॉक्टर द्विवेदी, आकांक्षा द्विवेदी, नेहा झा इत्यादि शामिल हुए।