झांसी। जालौन के नैनगांव में किसान ने विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दैवीय आपदा से फसल को हुई क्षति से परेशान था।

मृतक 35 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र श्याम सुदंर सोनी था। वह जनपद झांसी में जालौन जिले के कोतवाली अंतर्गत नैनगांव निवासी लगभग 35 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र श्याम सुदंर सोनी के खेती किसानी करता था। उसके एक बेटा है। विगत दिवस जब वह घर पर था, इसी दौरान उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक मृतक की बलकट में खेती है। इस बार कुदरत की मार के कारण फसल अच्छी नहीं हुई थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगा। आशंका है कि उसी कारण उसे ने विषाक्त खा लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।