झांसी। जिले के बबीना थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए तीन किशोर सिमरावारी आरामशीन क्षेत्र से निकले नाले में बह गए। जिसमें रेस्क्यू कर एक लड़के को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि दो सगे भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जिनके कई घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शवों बाहर निकाला गया।
जिले के बबीना थानान्तर्गत बीएचईएल में सिमरावारी आरामशीन क्षेत्र में नहर के पास से एक नाला निकला हुआ है। विगत दिवस नहर से आकर मछली नाले की दीवार से टकराकर गिर रहीं थी। जिन्हें पकड़ने के लिए दो लड़के नाले की दीवार पर बैठे हुए थे तभी अचानक संतुलन बिगडने के कारण एक लड़का नाले में गिर गया। यह देख उसका साथी उसे बचाने के लिए नाले में कूद गया। जिससे दोनों नाले के पानी में डूब गए। यह देख वहां मौजूद तीसरा लड़का भी शोर मचाते हुए उन्हें बचाने के लिए नाले में कूद गया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने वहां पहुंचकर एक लड़के को सकुशल बचाकर बाहर निकाल लिया।
इसके बाद दो अन्य डूबे हुए लड़कों को कई घंटे मशकक्त के बाद गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को शवों को बाहर निकालने में सफलता मिली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें मृतक सगे भाईयों के नाम लगभग 14 वर्षीय अमर राजपूत और लक्ष्मन राजपूत निवासी तिलक नगर थाना बबीना बताए गए।