झांसी। रेल प्रशासन द्वारा खुरहण्ड क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा में विस्तार के उद्देश्य से गाडी संख्या 15205 लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस को 31 जनवरी से 22:28–22:30 बजे तथा गाड़ी सं- 15206 जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस को 31 जनवरी से 03:09-03:11 बजे खुरहण्ड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है | उक्त ठहराव के कारण 31 जनवरी से गाडी संख्या 15205 लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस के अतर्रा स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है, अतर्रा स्टेशन पर उक्त गाडी का परिवर्तित समय 22:42 – 22:44 बजे होगा, इसी प्रकार 31 जनवरी से गाडी संख्या 15206 जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस के कई स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है।
बान्दा स्टेशन पर उक्त गाडी का परिवर्तित समय 03:43 – 03:48 बजे, रागौल स्टेशन पर उक्त गाडी का परिवर्तित समय 04:19 – 04:21 बजे, भरुआ सुमेरपुर स्टेशन पर उक्त गाडी का परिवर्तित समय 04:36 –04:38 बजे, हमीरपुर रोड स्टेशन पर उक्त गाडी का परिवर्तित समय 04:57 – 04:59 बजे, घाटमपुर स्टेशन पर उक्त गाडी का परिवर्तित समय 05:14 – 05:16 बजे होगा |