झांसी। भारतीय रेलवे के लिए सर्वाधिक बैगन की मरम्मत करने वाले झांसी बैगन मरम्मत कारखाना ने दक्षता के क्षेत्र में उत्तर मध्य रेल के “सर्वश्रेष्ठ कारखाने” की वर्ष 2023 की “कारखाना दक्षता शील्ड” एवं “सर्वश्रेष्ठ कारखाना राजभाष शील्ड” जीतने का गौरव प्राप्त किया है।

मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा ने कारखाने के समस्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिमेष कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लगन, मेहनत और समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन दिया है यह उसी का परिणाम है। ज्ञात हो कि कारखाना दक्षता शील्ड के लिए बहुत से आयामों को पूरा करना पड़ता है। झांसी रेल कारखाना ने रेलवे बोर्ड और मुख्यालय के समस्त मापदंडों को पूरा करते हुए भारतीय रेल के लिए सबसे अधिक बैगनों की मरम्मत का कार्य पूरा किया है। यह जानकारी आफाक अहमद नोडल अधिकारी – मीडिया वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी ने दी है।