Oplus_16908288

परिवार ने मौत की अफवाह उड़ाई, पुलिस ने दोनों को ग्वालियर से दबोचा 

Oplus_16908288

झांसी/ मुजफ्फरनगर संवाद सूत्र। मुजफ्फरनगर में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में सजने गई होम्योपैथी डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गई। जब रात 9 बजे तक नहीं लौटी और पता चला कि वह तो रफूचक्कर हो गई हैं तो अफरातफरी मच गई। परिजनों ने इज्जत बचाने की खातिर समारोह स्थल पर कहा- कि ब्यूटी पार्लर में हार्टअटैक आने से दुल्हन की मौत हो गई है। इस पर समारोह में मातम छा गया, किंतु पुलिस जांच में मामला मौत का नहीं सहेली से समलैंगिक प्रेम प्रसंग का निकला।

दरअसल मामला तो खुलता ही नहीं किसी ने दुल्हन की मौत की सूचना पुलिस को दे दी। विवाह घर पहुंची पुलिस ने जब दुल्हन के परिजनों से जानकारी की तो वह बार-बार बयान बदल कर टाल-मटोल करने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए कहा तो परिवार मना करने लगा। इतना ही नहीं वह शव दिखाने तक के लिए तैयार नहीं थे। तब पुलिस को संदेह हुआ और सच्चाई जानने को ब्यूटी पार्लर का CCTV फुटेज को चेक किया गया। CCTV फुटेज में डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ जाती नजर आई। पुलिस दोनों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पकड़ कर ले आई है। नई मंडी कोतवाली में दुल्हन और उसकी महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है।

घटना मंगलवार शाम मुजफ्फर नगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नाथ मैरिज लॉन की है। दूल्हा मुजफ्फर नगर का रहने वाला है, जबकि दुल्हन के परिवार वाले झांसी से शादी करने वहां आए थे। दुल्हन के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया- मुजफ्फर नगर के डॉक्टर की शादी झांसी की महिला डॉक्टर से तय हुई थी। दोनों की सगाई हुई थी। मंगलवार को दुल्हन को लेकर परिवार मुजफ्फरनगर शादी करने पहुंचा। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नाथ फार्म विवाह घर में शादी की तैयारी चल रही थी। परिजन दुल्हन को सायं लगभग 4 बजे विवाह घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर ब्यूटी पार्लर में छोड़कर आए थे। 3 घंटे बाद जब उसको लेने पहुंचे तो दुल्हन पार्लर में नहीं मिली। ब्यूटी पार्लर वालों ने बताया कि वह तो यहां से जा चुकी है। इस पर सभी के होश उड़ गए। दुल्हन का फोन मिलाने पर भी बात नहीं हो पाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार के लोगों ने दुल्हन के गायब होने की जानकारी ससुराल पक्ष को दी। दोनों परिवारों ने बदनामी से बचने के लिए दुल्हन को हार्टअटैक आने से मौत की अफवाह फैला दी। उन लोगों ने रिश्तेदारों को बताया, दुल्हन को मेरठ लेकर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद दुल्हा सहित बारात लौट गई।

पुलिस की पूछताछ में परिवार बदल रहा था बयान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जब पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो परिजन बयान बदल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की बात कही तो परिवार मना करने लगा। लोग शव दिखाने के लिए भी तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सबसे पहले पार्लर के सीसीटीवी चेक किए। जिसमें दुल्हन अपनी महिला मित्र सीमा के साथ जाती दिखी।

परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं पुलिस ने बुधवार सुबह डॉक्टर दुल्हन और उसकी महिला मित्र को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को मुजफ्फरनगर ले आई है। दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पता चला है कि दुल्हन जिस सहेली के साथ भागी वह भी झांसी की ही रहने वाली है।

दुल्हन ने पहले ही सहेली के साथ बना लिया था भागने प्लान

जानकारी अनुसार दुल्हन के सहेली से प्रेम-प्रसंग के बारे में उसके परिवार को भी पता था, लेकिन उन्होंने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जब महिला डॉक्टर की शादी तय हुई तो उसने अपनी सहेली के साथ भागने का प्लान बनाया। इधर, दूल्हे के रिश्तेदारों ने बताया कि शादी के चार दिन पहले दुल्हन और उसकी सहेली मुजफ्फरनगर पहुंच गई थीं। उसकी सहेली मुजफ्फरनगर नगर के ही एक होटल में ठहरी थी। सहेली एक दिन पहले उन्हें दिखी भी थी, लेकिन किसी को ऐसा नहीं लगा कि वह दोनों इस तरह का कदम उठाएंगे। फिलहाल इस अजब गजब प्रेम कहानी मुजफ्फरनगर व झांसी में जबरदस्त चर्चा में है।