झांसी। जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में देवरी सिंहपुरा में सनकी बेटे ने घर में सो रहे पिता की हत्या कर देने से हड़कम्प मच गया। हत्या का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

झांसी जिले के मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम देवरी सिंहपुरा निवासी 65 वर्षीय दयाल कुशवाहा घर के बाड़े में सो रहा था। पुलिस के अनुसार रात्रि में उसके बडे़ बेटे रामनाथ ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि मृतक का बड़ा बेटा सनकी था। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।