सभी पदों पर विधिवत चुनाव कराने व सामाजिक सरोकारों से जोड़ने पर बनी सहमति 

झांसी। झांसी के पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब के चुनाव आगामी छह माह बाद विधिवत होंगे। यह निर्णय झांसी मीडिया क्लब की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया।

बुधवार को पत्रकार भवन में झांसी मीडिया क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मीडिया क्लब के महामंत्री विष्णु दुबे ने संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने संगठन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा मीडिया क्लब के चुनाव आगामी छह माह में सभी पदों पर कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने सहमति जताई।

सह संगठन मंत्री रोहित झा ने कहा कि चुनाव की रूप रेखा तैयार करने के लिए अगली बैठक 28 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। जिसमें संगठन के चुनाव कराने के लिए सदस्यों की सूची और एल्डर कमेटी गठित करने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान झांसी मीडिया क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू, कोषाध्यक्ष रानू साहू, आय व्यय निरीक्षक भूपेंद्र रायकवार, सदस्य अमित रावत, मोहम्मद आफरीन, भरत कुलश्रेष्ठ, रवि साहू, परमेंद्र सिंह, विजय कुशवाह, राहुल कोस्टा, महेंद्र राज साहू, अरविंद भार्गव आदि उपस्थित रहे।