झांसी। जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु क दी।

गुरसरांय थानान्तर्गत ग्राम मड़ोरी गांव निवासी 49 वर्षीय सुरेश मिस्त्री की 5 बेटियां और 1 लड़का है। वह खेती व मजदूरी करता था। विगत दिवस वह खेत पर चना और मसूर की फसल काटने गया था। जहां से शाम को वह वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते मेें पड़ने वाले कुएं के पास वह रुक गया। जहां पहले से कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान उसका बेटा उसे बुलाने गया था, जिस पर सुरेश ने कहा कि वह कुछ देर बार आ जायेगा। अभी उसका बेटा घर पहुंचा ही था कि तभी उन्हें पता चला कि सुरेश कुएं में गिर गया। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

पत्नी का आरोप है कि उसे शक है कि उसके पति को धक्का देकर कुएं में गिराया गया है। जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरु कर दी।