झांसी। राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की बैठक में आमजन की समस्याओं का निराकरण कराये जाने के विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के द्वारा राधिका को संपूर्ण बुंदेलखंड के अंदर पीड़ित महिलाओं की सहायता करने महिला विंग का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा मुन्नालाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव कैप्टन राजेश शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक अंचल अडजरिया, राष्ट्रीय डायरेक्टर संजय वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पटेल आदि उपस्थित रहे।