झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से अचानक एक यात्री गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लैदर खरीने चेन्नई जा रहा था।

दरअसल, दिल्ली से चलकर झांसी पहुंची गरीब रथ एक्सप्रेस जैसे ही अपने गंतत्व के लिए रवाना हुई तभी अचानक एक यात्री ट्रेन के कोच से गिर गया। जब तक उसे चिकित्सा सहायता मिलती उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय दौलत पुत्र भरत सिंह निवासी सदरबटी थाना मनटोला आगरा के रुप में हुई।

झांसी पोस्टमार्टम घर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक लैदर का काम करता था। वह लैदर खरीदने के लिए आगरा से चेन्नई के लिए निकला था। वह ट्रेन से कैसे गिर गया यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।