झांसी। जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने ग्राम विकास अधिकारी के सरकारी आवास को निशाना बना कर पुलिस को चुनौती दे दी है।

जनपद झांसी के मऊरानीपुर थानान्तर्गत खंड विकास कार्यालय परिसर में ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार का सरकारी आवास है। वह होली के पर्व पर परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी मौके का लाभ उठाकर चोर उनके आवास में घर में घुस गए। जहां से वह सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक चोरों का सुराग नहीं लगा था।