भाजपा का मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ अध्यक्षों का सत्यापन

झांसी। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी ने मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुखों का सत्यापन करना शुरू कर दिया गया है। शिवाजी नगर मंडल में हुए पन्ना प्रमुख सत्यापन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा अमित साहू ने कहा बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता, आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में भारत में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार 400 के पार का लक्ष्य पूर्ण करने में सफल होगी। हर एक कार्यकर्ता की भागीदारी और जिम्मेदारी बनती है कि संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप पुरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष अंकित साहू, पूर्व जिला मंत्री किशोरी रायकवार, ब्रजेश मिश्रा, के के दुबे, सभासद राहुल कुशवाहा, रमा कुशवाहा, पूर्व पार्षद पति रोबिन साहू , दीपक साहू, सोमेश शिवहरे, प्रिंस कुशवाहा, सिद्धेश दुबे, ऋषि साहू, आशीष साहू, अजीत तिवारी समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।