झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तर रेलवे द्वारा बैसाखी और गुरु पूर्णिमा त्योहारों पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली -अशोकनगर- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है जिसका विवरण निम्नवत हैं l

गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोकनगर दिनांक 10.04.24 और 18.07.24 ( कुल 02 फेरे ) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 12 :10 बजे प्रस्थान कर फरीदाबाद, आगरा होते हुए झाँसी मंडल के ग्वालियर स्टेशन पर 18:20 से 18:25 एवं वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर 20:15 से 20:25 बजे ठहराव लेते हुए  दुसरे दिन 04 :00 बजे अपने गंतव्य अशोकनगर रेलवे स्टेशन पहुचेगी |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली  दिनांक 14.04.24 और 22.07.24 ( कुल 02 फेरे) को अशोकनगर रेलवे स्टेशन से 17:30 बजे प्रस्थान कर बीना रेलवे स्टेशन होते हुए झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर 22:15 से 22:20 एवं ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 23:30 से 23:35 बजे ठहराव लेते हुए  दुसरे दिन 07:00 बजे अपने गंतव्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुचेगी |