121 किलो की मां कर्मा बाई की मूर्ति का हुआ अनावरण

झांसी। साहू समाज की आराध्य भक्त कर्मा देवी की जयंती पर झांसी में आयोजित कार्यक्रमों में सैलाब उमड़ पड़ा। स्टेशन रोड पर साहू समाज ने श्रद्धा व भक्ति भाव से पुष्प अर्पित किए। जिला साहू समाज के तत्वावधान में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई और 121 किलो की मां कर्मा बाई की मूर्ति का हुआ अनावरण किया गया।

जिला साहू समाज के तत्वावधान में झांसी महा नगर में जिला अध्यक्ष साहू समाज सचेंद्र साहू के नेतृत्व में मां कर्मा बाई जयंती पर महानगर में बड़ा गांव गेट अंदर साहू समाज के मंदिर से भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थीं। विविध मार्गों से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा आंतिया तालाब मार्ग पर स्थित साहू समाज की धर्मशाला पहुंची। कार्यक्रम में साहू समाज द्वारा 121 किलो की मां कर्मा बाई की मूर्ति का हुआ अनावरण। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा हेमंत परिहार, जिला महामंत्री अमित साहू उपस्थित रहे।

यात्रा मे पूर्व जिला अध्यक्ष साहू समाज हरभजन साहू , पूर्व पार्षद आनंद साहू, जे पी साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित साहू, सुनीता साहू, प्रहलाद साहू, दिपेश साहू, ऋषि साहू, सौरव साहू, एड अभिषेक साहू, रोहित साहू, रूपेश साहू, धर्म वीर साहू, सभासद प्रियंका साहू, मनोज साहू, अनमोल साहू, मुदित साहू, पप्पू साहू, चीकू साहू, नितिन साहू, आकाश साहू, पारस साहू, ब्रज किशोर साहू, बाल स्वरूप साहू, धनी राम साहू, अमित साहू बंटी, विकास साहू, प्रभु दयाल साहू, सुरेंद्र साहू दमेले, समेत सैकड़ो सामाजिक लोक उपस्थित रहे,आभार जिला महामंत्री साहू समाज राहुल साहू ने व्यक्त किया।