झांसी। मनस्विनी 2024-25 की टीम का आज चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में चयन किया गया। वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से कल्पना सेठ और निधि नगरिया को नामांकित किया गया तथा चुनाव प्रक्रिया के पश्चात संस्थापक अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कल्पना सेठ को अध्यक्ष और निधि नगरिया को सचिव पद के लिए घोषित किया।

रजनी गुप्ता ने कहा की 2024 में मनस्विनी संस्था महिलाओं की जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। कल्पना सेठ ने कहा कि वह संस्था को बढ़ाने के लिए यथासंभव प्रयत्न करेंगी। सचिन रजनी वर्मा ने भी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान रजनी गुप्ता, रजनी वर्मा, रचना सोनी, रागिनी राजपूत, राम श्री बरसैंया, निधि नगरिया कल्पना सेठ अनीता यादव अंजली यादव प्रियंका सेठ इत्यादि शामिल हुई।