इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन झांसी मंडल द्वारा कर्मयोगी पुरस्कार कार्यक्रम 

झांसी। झांसी रेल मंडल ने प्रतिष्ठित कर्मयोगी पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष एम.के. गौरी की अध्यक्षता, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे बृजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे बृजेंद्र सिंह ने 51 टिकट चेकिंग स्टाफ को उनकी असाधारण सेवा के लिए प्रशस्तिपत्र व कर्मयोगी मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिन टिकट चेकिंग स्टाफ को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें यात्रियों को खोया हुआ सामान बरामद करने, ट्रेन में लगी आग बुझाने, खोए हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने और बालिकाओं की सुरक्षा करने में मदद करना शामिल है।

मुख्य अतिथि बृजेन्द्र सिंह ने अपने प्रेरक भाषण में कर्मचारियों के निस्वार्थ समर्पण और यात्री कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सभी स्टाफ अपने कार्य के अलावा यात्री को अधिक से अधिक मदद करे किया से रेल की छवि और उज्ज्वल हो, और एक आदर्श प्रस्तुत हो, आईआरटीसीएसओ का प्रमुख आदर्श वाक्य है love, care & Share। महासचिव डॉ. हेमंत सोनी ने कर्मचारियों के सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं और कार्य चुनौतियों पर बात की।

असाधारण सेवा को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए IRTCSO की प्रतिबद्धता को मजबूत किया, टिकट चेकिंग कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। Irtcso राष्ट्रीय महिला सदस्य पवित्रता शर्मा ने स्वागत संबोधन किया।

कार्यक्रम में irtcso के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, भोपाल से आए महासचिव डॉ. हेमंत सोनी, प्रयागराज से आए रजनीश पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिल्ली से आई राखी शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनीष श्रृंगीऋषि अध्यक्ष आईटी & पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, संतोष कुमार जोनल सचिव, एम.एल. मीना, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, एच.एस. चौहान मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन, वीरेंद्र अहिरवार मुख्य टिकट निरीक्षक आईटी , श्री राजीव शर्मा मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर, श्री संजय सोनकर मुख्य टिकट निरीक्षक ललितपुर व अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

उपस्थित लोगों में शामिल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार, वी.के.वर्मा जोनल कार्यकारी अध्यक्ष, आदित्य कुमार तिवारी जोनल उपाध्यक्ष, रवि यादव जोनल उपाध्यक्ष, इंद्रमणि जोनल संघटन सचिव, प्रियंक पुरोहित मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, निखिल कोटे सचिव, डी.के. दास कोषाध्यक्ष, मो उमर खान, राज्यवर्धन मिश्रा, महेंद्र सेन, मुकेश श्रीवास्तव, शिव बालक, परमानंद, गौरव शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज त्रिपाठी व आभार एम के गौरी ने व्यक्त किया।