झांसी। झांसी रेल मंडल में सोमवार को मंडल रेल प्रबन्धक सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का 133वें जन्म दिवस मंडल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारीगण, यूनियन व एशोसिऐशन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।

प्रारंभ में मंडल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण किया, जिसके उपरान्त उपस्थित सभी रेलवे अधिकारियों, यूनियन व एशोसिऐशन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मंडल रेल प्रबन्धक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुये जीवन में उनके सिद्धांतों को ढालना होगा, यही उनके प्रति हमारा सच्चा सम्मान अर्पण होगा। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों व यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा समाज सेवा हेतु उनके द्वारा किये गये योगदान के संस्मरण व्यक्त किये।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन आर0 डी0 मौर्या अन्य रेलवे शाखा अधिकारीगण, कर्मचारी, यूनियन व एशोसिऐशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सञ्चालन तथा आभार संबोधन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकार ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
इसी प्रकार मंडल के सभी इकाइयों, डिपो तथा स्टेशनों पर पदस्थ अधिकारीगण,पर्यवेक्षक तथा रेल कर्मियों द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी का 133वें जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन तथा बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण किया गया |