झांसी। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में नगरिया कुआं में पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का प्रेमी दतिया का रहने वाला है। जिसका वह विरोध करता था।

सोमवार की देर शाम को नगरिया कुआं निवासी 28 वर्षीय राघवेन्द्र यादव जब घर के बाहर बैठा था, इसी दौरान उसकी पत्नी का प्रेमी अपने साथी के साथ बाइक से उसके घर आया। वह उससे बात करने लगा। इस दौरान वह उनके इरादों को समझता उन्होंने गोली मार दी। गोली उसके पैर के पंजे में लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

सूचना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए घायल को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि दतिया में उसकी ससुराल है। आरोपियों से उसका प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।