– आपे गाड़ी भी पकड़ी, दो आरोपी फरार

झांसी। मण्डल सुरक्षा आयुक्त रे0सु0ब0 झांसी आलोक कुमार के निर्देशो के अनुपालन में निरीक्षक/रेसुब पोस्ट झांसी स्टेशन रविन्द्र कुमार कौशिक व निरीक्षक/डिटेक्टिव विंग एस. एन. पाटीदार के निर्देशन में 29 अक्टूबर को उप निरीक्षक हरिओंम सिंह सिकरवार, जितेन्द्र सिंह यादव, आरक्षी विजय शर्मा, हेमन्त कुमार तैनाती समस्त रे.सु.ब पोस्ट झाॅंसी स्टेशन तथा रे0सु0ब0 डिटैक्टिव विंग झांसी के प्र0आर0 उमेश कुमार एवं आर0 दीपक गुप्ता द्वारा रेलवे क्षेत्र से रेलवे सम्पत्ति की चोरी करने वाले शातिर चोर को मय चोरी की रेल सम्पत्ति 8 अदद फिश प्लेट व 30 अदद पेन्ड्राल क्लिपें बरामद कर ली। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग रू 5100 रुपए बताई गई है। रेल सम्पत्ति को आपे गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कप्तान सिंह परिहार पुत्र श्री जगदीश सिंह परिहार निवासी ग्राम कोटखेरा थाना रक्सा जिला झांसी उ0प्र0 बताया। उससे 8 अदद फिश प्लेट व 30 अदद पेन्ड्राल क्लिपें बरामद कर ली। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग रू 5100 रुपए बताई गई है। फरार साथियों के नाम रूप सिंह निवासी ग्राम पुनावली कला झांसी व गोविन्द पाल निवासी करारी झांसी बताए गए हैं। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध रे0सु0ब0 पोस्ट झांसी स्टेशन पर धारा 03 आरपी (यूपी) एक्ट बनाम कप्तान सिंह आदि पंजीकृत किया गया।