Oplus_131072

झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ झांसी के मंडल कार्यालय शुक्ल सदन में भारत रत्न डाॅ भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा,उपाध्यक्ष मनोज जाट, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य दीपिका तिवारी, मण्डल मीडिया प्रभारी उमर ख़ान , महिला विंग मंडल सचिव आरती तमोरी, विक्रम सिंह, सुनील राय, अशोक त्रिपाठी, गजेन्द्र साहू इत्यादि उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माला चढाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के द्वारा कही गई बातों का वास्तविक जीवन में अनुसरण करने तथा सामाजिक समरसता बढाने तथा वामपंथियों द्वारा फैलाई गयी नफरत से दूर रहने का अनुरोध किया। विवेक चढ्ढा ने कहा कि हम सब बाबा साहेब को तो मानते हैं लेकिन उनके द्वारा कही गई बातों को नहीं मानते हैं, विक्रम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार डाक्टर के द्वारा मरीज को उपचार लिख कर दिया जाए लेकिन वो उसका अनुपालन न करके उसकी पूजा करने लगे तो क्या मरीज के स्वास्थ्य में कोई सुधार होगा। उसी प्रकार बाबासाहेब के द्वारा जिस संविधान के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई गयी यदि उसमें लिखी बातों का पालन न करके केवल संविधान की पूजा करने लगें तो इससे बाबासाहेब की मूल भावनाओं का अनादर होगा। सुनील राय ने कहा कि जिस प्रकार बाबासाहेब का जीवन संघर्ष से भरा रहा और आज वो हमारे बीच आदर्श के रूप में प्रतिबिंबित हैं उससे प्रेरणा लेना चाहिए और संघर्ष से विचलित नही होना चाहिए।

अशोक त्रिपाठी ने कहा कि डाॅ भीमराव अंबेडकर जी को विश्व में जो स्थान प्राप्त है वो उनके ज्ञान और अध्ययन के कारण है और हमें उनके इस गुण का अनुसरण करना चाहिए। सभा का संचालन राजेन्द्र परिहार ने और आभार तेज सिंह मीना ने व्यक्त किया।