Oplus_131072

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्वालियर से बरौनी के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रीष्म कालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है |

गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर से प्रत्येक रविवार और बुधवार को 21 अप्रैल से  30 जून तक कुल 21 फेरों के लिए संचालित की जाएगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04138 प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को 22 अप्रैल से 1 जुलाई तक कुल 21 फेरों के लिए संचालित की जाएगी ।

गाड़ी संख्या 04137 का ग्वालियर स्टेशन से सुबह 7:10 पर प्रस्थान करेगी तथा डबरा स्टेशन पर 7:46-7:48 बजे ठहराव लेते हुए, दतिया स्टेशन पर 8:15-8:17 बजे, झांसी स्टेशन पर 8:55-09:20 बजे, मोठ  स्टेशन पर 10:50-10:52 बजे, एट स्टेशन पर 11:20-11:22 बजे, उरई  स्टेशन पर 11:43-1145, कालपी स्टेशन पर 12:25-1227 बजे,  पुखरायां स्टेशन पर 12:50-12:52 बजे,   कानपुर स्टेशन पर 15:30-15:35 बजे ठहराव लेते हुए लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा स्टेशन ठहराव लेते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे अपने गंतव्य स्टेशन बरौनी पहुंचेगी l

वापसी में यह गाड़ी सुबह 9:30 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी तथा छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, ठहराव लेते हुए झांसी मंडल के पुखरायां स्टेशन पर अगले दिन सुबह 4:33 4:35 बजे ठहराव लेगी, कालपी स्टेशन पर 4:49- 4:51 बजे, उरई स्टेशन पर 5:16-5:18 बजे, एट स्टेशन पर 5:37- 5:39 बजे, मोठ स्टेशन पर 06:03-06:05 बजे, दतिया स्टेशन पर 8:12-8:14 बजे,  डबरा स्टेशन पर 8:40-8:42 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य स्टेशन ग्वालियर समय 10:20 बजे  पहुंचेगी |