झांसी। क्षेत्रीय बुन्देलखण्ड प्रजापति विकास समिति के तत्वावधान में सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन ग्राम काली पहाड़ी सुरेंद्र प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति राष्ट्रीय महासंघ के मुख्य आतिथ्य, राजवीर सिंह प्रजापति राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ,नंदराम प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,ज्वाला प्रसाद प्रजापति ,रमेश प्रजापति के विशिष्ट आतिथ्य एवं झांसी जिलाध्यक्ष राजू प्रजापति , घनश्याम दास प्रजापति,ईश्वर चन्द्र प्रजापति एड,छोटेलाल ,बाबूलाल , ,विनोद प्रजापति ,वृजराज प्रजापति ,संजय प्रजापति के आतिथ्य में किया गया।

समारोह में वर- वधुओं ने अग्नि के गिर्द फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस मंहगाई के समय में निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए परेशान समाज बन्धुओं के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन सबसे उत्तम साधन है, जिसके माध्यम से दहेज रहित विवाह कर बेटी के विवाह को लेकर परेशान जनों की समस्या का समाधान संभव हो जाता है। इस अवसर पर राजकुमार प्रजापति सरपंच चंदावनी, राजवीर प्रजापति सरपंच रजपुरा,नरेंद्र प्रजापति बिजौली,रामनाथ प्रजापति जी काली पहाड़ी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।