झांसी। कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने शनिवार को वार्ड नं 2 व 18 तालपुरा में जनसम्पर्क किया। उन्होनें बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर उन्होनें कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है। लेकिन इंडिया गठबंधन संविधान पर आंच नही आने देगा। यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का ही नही बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने का संग्राम है।इस दौरान गठबन्धन प्रत्याशी प्रदीप जैन का रहीश उद्दीन, भारत जोड़ों यात्री वसीमउद्दीन,जहीर भाई, वफाती, परवीन, फरीदा , प्रभुदयाल साहू, एवं सुशील वर्मा आदि ने भव्य स्वागत किया ।

जनसम्पर्क में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अरविंद बब्लू, सत्येंद्र पाल सिंह, गयादीन कुशवाहा, डा. विजय भारद्वाज, शंभू सेन, शफीक अहमद मुन्ना, युथुप जैन, प्रकाश यादव, अमीर चंद आर्य , मंगल गर्ग, वीनू साहनी, केतन जैन , शैलेंद्र वर्मा, सौरभ साहू,दीपक पासवान, फारुख शेख , नूरउद्दीन, पार्वती चौधरी, राम सेवक , इमरान खान, रशीद मन्सूरी, प्रशांत वर्मा, रोवेश खान, परवेज,आरिफ,शहजादे,शबीनाआदि ने इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की।