झांसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट द्वारा मौनी अमावस्या के मौके पर आदिवासी बस्ती के ब’चों में पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। कोहिनूर अध्यक्ष वैशाली पुंशी ने बताया कि कोहिनूर द्वारा इस बस्ती को गोद लिया गया है और हमने इस बस्ती के बचो को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है। उसी दिशा में आज पहल कर दी है, संस्था की टीम ने आज यहाँ के सभी ब’चों की एक लिस्ट तैयार की है। उनकी उम्र, स्कूल जाते है या नहीं, मां-बाप क्या करते हैं आदि की जानकारी लेकर इन ब’चों को साक्षर बनाने व इनका व्यक्तित्व विकास करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर सिमरन, भूमिका सिंह, दिव्या सक्सेना, रामेन्द्री पॉल, सायमा गौतम, संजय, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में सचिव भूमिका सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।