Oplus_0

झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो गया है। भाजपा से पांच और विपक्ष से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने शनिवार सुबह ही पांच प्रत्याशियों की घोषणा की। सभी प्रत्याशियों ने सीधे सदन कक्ष पहुंचकर नामांकन किया। इसके बाद नाम वापसी के लिए आधे घंटे का समय दिया गया। किसी भी सदस्य ने नाम वापस नहीं लिया। तब नामांकन करने वाले सभी छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

ये पहुंचे कार्यकारिणी में

भाजपा की तरफ से दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, आशीष तिवारी, प्रवीण लखेरा और मोनिका गुप्ता कार्यकारिणी में पहुंच गए हैं। जबकि, विपक्ष की ओर से बसपा के महेश गौतम फिर से कार्यकारिणी सदस्य बन गए हैं। महेश बुधवार को लॉटरी के दौरान पर्ची निकलने से बाहर हो गए थे।

नगर निगम के सदन हॉल 6 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें दोपहर 11:00 से पर्चा दाखिल होना था और 12:30 तक नाम वापसी की प्रक्रिया थी लेकिन चुनावी प्रक्रिया के दौरान मात्र 6 पार्षदों ने पर्चा दाखिल किया चुनावी प्रक्रिया का समय संपूर्ण होने के बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पांडेय ने प्रमाण पत्र देकर जीते हुए सदस्यों को बधाई दी नगर निगम में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी संपूप लिए 6 सदस्यों का चुनाव होना था और भारतीय जनता पार्टी में पहले से ही चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सभासदों को सदस्य बनने के लिए मंथन शुरू हो गया था। इस बात का फैसला 21 जून की रात को हो चुका था जिसमें विपक्ष की ओर से अगर दो सदस्य खड़े होते हैं तो निश्चित है चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ विपक्ष की ओर से एक सभासद ने पर्चा दाखिल किया और पांच भारतीय जनता पार्टी के सभासदों ने पर्चा दाखिल किया वही 12 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए मात्र 6 सदस्य चाहिए जिसमें नामांकन प्रक्रिया में 6 सदस्यों ने परिचय दाखिल किया जिससे कार्यकारिणी संपूर्ण हुई और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने फिर परचम नगर निगम में लहराया।

गौरतलब है कि नगर निगम में लगभग 7 वर्षों से कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध होते चले आ रहे और इस प्रक्रिया में विपक्ष भी साथ देता है। नगर निगम की कार्यकारिणी में 9 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के एवं 3 सदस्य विपक्षी दल के मौजूद हैं इस कार्यकारिणी के द्वारा ही शहर के विकास कार्यों पर चर्चा होने के बाद मोहर लगाई जाती है। कार्यकारिणी चुनाव संपूर्ण होने के बाद आगामी कुछ दिन बाद उपसभापति का चुनाव होना तय है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारिणी में फुल बहुमत है और इस बहुमत को देखते हुए सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी का उपसभापति बन सकता है

कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया के दौरान महापौर बिहारी लाल आर्य, सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी राम आरपी निरंजन, राम तीरथ सिंघल, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, व्यापारी नेता मनमोहन गेड़ा, पूर्व पार्षद मनु सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे वहीं भारतीय जनता पार्टी की पूर्व उपसभापति सुशील दुबे, भरत सेन, सुनील नेनवानी, आशीष रैकवार, सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे नगर आयुक्त सत्य प्रकाश एवं निर्वाचन अधिकारी अखिल पांडे के बीच चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई।