झांसी। नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन EMS-1, वैगन मरम्मत कारखाना शाखा झांसी  में कारखाने के यूनियन कार्यालय में नवनिर्मित 12 पदाधिकारियों का अभिनन्दन काॅ रामकुमार परिहार की अध्यक्षता में किया गया।

नवनिर्मित पदाधिकारियों में शाखा अध्यक्ष काॅ रामकुमार  परिहार, शाखा सचिव काॅ उषा सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष का हरिशंकर यादव, संयुक्त सचिव काॅ राजा भैय्या, उपाध्यक्ष का दयाशंकर यादव सहायक सचिव काॅ अरविन्द कुमार मीना, उपाध्यक्ष का युसुफ खांन सहायक सचिव का चिम्मन सिंह, उपाध्यक्ष काॅ वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, सहायक सचिव काॅ राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष काॅ सुनील शर्मा कोषाध्यक्ष काॅ सुनील कुमार हैं।

इस अवसर पर रीना शाक्या, मालती परिहार, कल्पना कुशवाहा, उर्मिला, आभा भारती, शकुंतला विक्टोरिया, रामवती, आरती व मण्डलीय पदाधिकारियों में मुख्यालय मण्डल मंत्री संदीप सिन्हा, मु.मण्डल सहा. सचिव गोपाल रायकवार, जी.एस शर्मा, खेमचन्द्र, व अन्य साथी संजीव परिहार, वृजभूषण, जितेन्द्र वर्मा, संजय बनौरिया, अरविन्द कुमार, वीरेन्द्र यादव, राजेश कुमार, मानसिंह यादव, निखिल श्रीवास्तव, संजीव तोमर, आलोक श्रीवास्तव, मनोज साहू आदि उपस्थित रहे। शाखाध्यक्ष काॅ. रामकुमार परिहार ने आभार प्रकट किया।