झांसी। पॉवर डे के तहत आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय उप महासचिव ऐ एन तिवारी के नेतृत्व में डीआरएम व सीनियर डीओएम सहि्त अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी निम्न मांगों का ज्ञापन दिया।
१ स्टेशन मास्टर कार्यालयों में गाडी परिचालन से सम्बंधित उपकरण लगे होने के कारण अत्यंत ऊष्मा उत्सर्जित होती रहती है जिससे कमरे का वातावरण अत्यंत गर्म रहता है एवं गर्मियों के मोसम में वातावरण भी अत्यधिक गर्म होने के कारण उपकरणों के प्रभावित होने के साथ साथ कार्यरत स्टेशन मास्टर की संरक्षा हित में कार्य करने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अतः रेलवे बोर्ड की नीति के अनुसार प्रत्येक स्टेशन मास्टर कार्यालयों में वातानुकूलित संयंत्र (AC) लगाये जाने की अत्यंत आवश्यकता है।
२ मंडल में तीरारी लाइन एवं आटोगेटिक प्रणाली शुरू होने से स्टेशन मास्टर के कार्य में व्यस्तता बढ़ गई है जिससे रामय पालन और संरक्षा प्रभावित होने की संभावना रहती है अतः रेलवे बोर्ड की नीति के अनुसार एक अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की नियुक्ति की जानी चाहिये।
3 आर0बी0ई0 155/2022 एवम PC/7/2019/RSRP/3 Dt 01-12-2023 के अंतर्गत 1-8 में प्रोन्नत सूची अभी तक जारी नहीं हो सकी जब कि यह सूची आगरा एवम प्रयागराज मंडल में जारी हो चुकी है संगठन झांसी मंडल में भी यह सूची जारी करने की मांग करता है।
4 मंडल के भिंड, गोहद, एवम सोनी स्टेशनों पर मंडल द्वारा पहले जारी ड्यूटी रोस्टर 12 घंटे को लागू किया जाए।
ज्ञापन की मांगों पर अधिकारियों की सकारात्मकता रही और ऐसी उम्मीद है कि मांगे जल्द ही पूरी होंगी। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा, मंडल सचिव लक्ष्मन रिछारिया, पूर्व जोनल सचिव आरके द्विवेदी, जोनल उपाध्यक्ष जगभान ओमरे, मंडल कोषाध्यक्ष शाहरुख खान, शाखा सचिव राजकुमार पाल, शाखा उपाध्यक्ष विजय सक्सेना, शाखा सहायक सचिव वी के गुप्ता, निखिल शर्मा, सुनील कुमार, के के शाक्य, अरविंद सिंह, जगदीश एवम अन्य साथी उपस्थित रहे।