झांसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में विजय संकल्प महिला सम्मेलन मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किय गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा केन्द्र में मोदी व प्रदेश मेंं योगी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाएं जुट जाएं और जनहितकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचा कर भ् ााजपा के प्रत्याशियों को मजबूत करने का काम करें। इस दौरान महिला राष्ट्रीय साहू युवा महासमिति की प्रदेश अध्यक्ष, जिला साहू समाज की अध्यक्ष, साहू क्लब की अध्यक्ष ममता साहू लश्करी ने अपनी दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ममता साहू व उनके समर्थकों का प्रदेश महामंत्री सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी सेे स्वागत किया और इसे शुभ संकेत बताया। ममता लश्करी ने भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ पूरे जोश-खरोश से पार्टी के लिए काम करेंगीं। इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की राज्य सदस्य डॉ. नीता साहू सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी आदि भी उपस्थित रहीं।