गुड्डू राजा को किया गया सम्मानित

झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी झांसी की कार्यकारिणी के अनुमोदन के पश्चात राजकीय संग्रहालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक राजकीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित की गई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद स्व. सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र श्री गुड्डू राजा बुंदेला को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पुनः प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। कांग्रेस जनरल ने गुड्डू राजा बुंदेला को शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही जिला कार्यकारिणी के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गर्म जोशी से फूल मालाओं से स्वागत किया

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि देश के वर्तमान हालात किसी से छुपे नहीं है। महंगाई, अत्याचार, लूट बलात्कार जैसी समस्याएं आम जनमानस को चोट पहुंचा रही हैं। दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार जनता के मुद्दों से विमुख होकर अमीरों की जेब भरने का काम कर रही है। प्रतिदिन जनता रोजगार की समस्याओं से रूबरू हो रही है। संघर्ष के लिए कमर कसने कार्यकर्ता क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर आंदोलन करती है और सरकार को कुंभ करनी निद्रा से जागने का काम करती है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन करें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक होकर संगठन का काम करना होगा, तभी आने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी। हमें मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाना होगा, तभी कांग्रेस मजबूत होगी।

पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता की नींव का पत्थर होता है जिसके दम पर किसी भी संगठन का निर्माण होता है और मजबूत संगठन से ही सत्ता हासिल होती है और सत्ता के दम पर हम जनता के लिए काम कर सकते हैं। एक अच्छा शासन दे सकते हैं।

प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला ने झांसी जनपद के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल दिशा देता है लेकिन वास्तविक काम बूथ का कार्य कर्ता ही करता है। कार्यकर्ताओं का सम्मान और जन समस्याएं हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि वर्तमान सरकार से निपटने के लिए हमें मजबूत संगठन की आवश्यकता है। क्योंकि कांग्रेस हमेशा जनता की लड़ाई लड़ती है और भाजपा जैसी फिर का प्रस्तुति ताकतो से सामना करती है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सरकार का घिराव करेगा, उन्होंने इस दौरान बुंदेलखंड राज्य निर्माण की वकालत करते हुए कहा कि वास्तविक बुंदेलखंड ही हमें चाहिए, ना कि बनारस और इलाहाबाद जैसे महानगरों को जोड़कर बुन्देलखण्ड के वास्तविक स्वरूप का खात्मा कर दिया जाए। यदि भविष्य में बुंदेलखंड के अलावा क्षेत्र जोड़ा गया तो हम बुंदेलखंड के लोग ऐसे बुंदेलखंड का बहिष्कार करेंगे और सड़कों पर आंदोलन करेंगे। आने वाले चुनाव में जिला पंचायत की तैयारी जीत की तैयारी के साथ की जा रही है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। जो सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगी। उन्होंने सभी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि 15 दिन के अंदर अपनी कार्यकारिणी की सूची भेज दें।

इस अवसर पर मंच पर डॉ. सुनील तिवारी, हमीरपुर के केंद्रीय पर्यवेक्षक कुंवर मुकुट सिंह, व्यापार मंडल के नेता मुकेश अग्रवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, सुरेंद्र सक्सेना, रघुराज शर्मा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता युवराज सिंह यादव नेशनल कोऑर्डिनेटर सुई राशि साहू, वैभव बट्टा, अनिल रिछारिया, अमीरचंद आर्य, जगमोहन मिश्रा आदि ने अपने विचार करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने किया।

तदोपरांत जिला कार्यालय के नवीनीकरण उपरान्त पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष रम्मू कनकने प्रवक्ता आशु ठाकुर, उपाध्यक्ष अखिलेश गुरुदेव, अफजल हुसैन, महादेव बाजपेई, पंकज मिश्रा, चंद्र प्रकाश चौरसिया, राजपाल सिंह बुंदेला, मुकेश बादल, जिला महासचिव विनय उपाध्याय, घनश्याम दास झा, मोहम्मद जलाल, साहब सिंह बुंदेला, रामचरण बरार, संजीव निरंजन, जिला सचिव अभिनव सक्सेना राजेंद्र सिंह बुंदेला संतोष कुशवाहा मुखिया, नीरज कुशवाहा, राजेंद्र पिपरा पटेल, गिरिजा शंकर राय, जीतू राजा श्रीवास, राकेश यादव, अश्विनी पश्तोर, राजकुमारी दुबे, जितेंद्र वर्मा, मनोज कुमार राजपूत, आलोक जैन, ब्लॉक अध्यक्षों में चिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष राम सेवक सैनिया, बबीना ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परमार, बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र भदोरिया, मोंठ ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, बामोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, गुरसराय ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रजापति, नगर अध्यक्षों में चिरगांव नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक, बरुआसागर नगर अध्यक्ष प्रमोद राय, गुरसराय नगर अध्यक्ष अभिषेक चतुर्वेदी, समथर नगर अध्यक्ष मेहराब खान, बड़ागांव नगर अध्यक्ष मनीष दुबे, मऊरानीपुर नगर अध्यक्ष जगदीश आर्य, एरच नगर अध्यक्ष जुम्मन कुरैशी, मोंठ नगर अध्यक्ष मिर्जा ताहिर वेग़, रानीपुर नगर अध्यक्ष शशिकांत चुरारिया के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।