झांसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सेफ्टी मीटिंग का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं द्वारा केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

महिला स्टेशन मास्टर्स श्रीमति रेनू, श्रीमति प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमति पूजा शर्मा, श्रीमति रुखसार, श्रीमति राजकुमारी, श्रीमति गरिमा तिवारी, शिवानी आर्य, दीपिका,श्रीमति प्रीति साहू, मंदाकिनी,पूनम, शीतू पटेल, श्रीमति सुषमा यादव, श्रीमति काजल कोस्टा आदि को पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सुरक्षित रेल संचालन सम्बन्धी चर्चा की गई। महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम मंडल समन्वय अजय दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि मंडल निदेशक महेश सिंह, मुख्य अतिथि मंडल संगठन सचिव एके सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा ने की। मंडल सचिव श्री लक्ष्मन रिछारिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष जे पी शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष शाहरुख खान, मंडल सहायक कोषाध्यक्ष आर एन अग्रवाल, मंडल आंतरिक ऑडिटर ए यू काज़ी, शाखा उपाध्यक्ष अजय दीक्षित, विकास कुमार, एच आर मीणा,  गोवर्धन मीणा आदि साथी उपस्थित रहे।