झांसी । 16 दिसंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा और अनियमित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान 54 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के लिए पकड़ा गया, जिनसे ₹41,190 का रेलवे राजस्व और जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों वरुण सचान, साकेत यादव, राजेंद्र पांडे, प्रिया वर्मा और सारिका सचान ने अहम भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता और समर्पण के कारण यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।