झांसी। उमरे के झांसी मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक अशोक कुमार मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह पर नीरज अम्बस्था को झांसी रेल मंडल प्रबन्धक बनाया गया है। इस सम्बन्ध में उमरे के जोन सहित आला अधिकारियों और यूनियनों को आदेश की कापी जारी की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड से मण्डल रेल प्रबन्धक (डीआरएम) के ट्रांसफर का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके तहत भारतीय रेलवे में दो दर्जन से अधिक मण्डल रेल प्रबन्धकों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें उमरे के झांसी मण्डल रेल प्रबन्धकअशोक कुमार मिश्रा की जगह नीरज अम्बस्था को पदस्त कर आदेश जारी किए हैं। सोमवार को नए डीआरएम के द्वारा पदभार ग्रहण करने की संभावना है। पत्र के मुताबिक अशोक कुमार मिश्र का ट्रांसफ र एनएफ रेलवे किया गया है, किन्तु उन्हेें कहां पदस्थ किया गया है, इसका उल्लेख नहीं किया गया है जबकि उनके स्थान पर भेजे गए मण्डल रेल प्रबन्धक नीरज अम्बस्था वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसी) को उमरे स्थानांतरित कर झांसी मण्डल रेल प्रबन्धक के पद पर पदस्थ किया गया है।