AIGC का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया, क्विज़ प्रतियोगिता हुई 

झांसी। AIGC का 60 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें 2024 में रेल उत्कर्ष कार्य के लिए ट्रेन मैनेजर को AIGC कमेटी के द्वारा सम्मान कर सर्टिफिकेट दिए गए। सम्मानित होने वालों में ट्रेन मैनेजर भगवान सिंह मीना, राजेश कुमार ||, चंद्र सिंह मीना, महाराज सिंह मीना, दीपक अहिरवार, जितेंद्र कुमार, रामसेवक कुशवाहा, भारत लाल मीना, महेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान वाले को ₹500 नगद व मेडल
सेकंड व तृतीय स्थान को ₹200 नगद वह मेडल दिए गये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- दिग्विजय बुंदेला, नितिन विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान- रामसेवक कुशवाहा,
तृतीय स्थान -सुनील कुमार मीना को मिला।

कार्यक्रम में जोनल अध्यक्ष बीके मिश्रा, मंडल अध्यक्ष एचसी साहू, मंडल सचिव अमर गुप्ता, झांसी शाखा अध्यक्ष विजय नामदेव, सचिव महाराज मीना, मंडल कोषाध्यक्ष अतुल सक्सेना, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह के साथ वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर केएस शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जलज कुमार, जावेद हुसैन, सनी कामरा, आईए खान, संजय गुप्ता, अनुज सिंह, राजेश सेन, अमरेश चित्रांश, अरुण त्यागी, कैलाश अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, एस एन यादव, एस बी सिंह, एचसी अनुरागी, पीके पुरोहित, एस आर मीना, नितिन विश्वकर्मा, मयंक, दिग्विजय बुंदेला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुरुद्ध यादव ने किया।