सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए आयोजित

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट झांसी में 6 से 8 मार्च तक कैरम, बैडमिंटन, मेहंदी, सीधी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही डॉक्टर सुनीता तिग्गा द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था । इसी क्रम में 8 मार्च 2025 को मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिंहा तथा विशिष्ट अतिथि श्वेता सिंहा अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बेबी इमरान खान ने बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य तथा महिला कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित नाटक का मंचन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्वेता सिंह अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन एवं उपाध्यक्ष महिला कल्याण संगठन ममता मिश्रा, रीना पांडे, सहायक सचिव प्रियंका गुप्ता, रचना चतुर्वेदी व रश्मि गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी तथा सहायक कार्मिक अधिकारी लवी अब्राहम एवं कर्मचारी हित निधि के सदस्य, NCRES, NCRMU, SC/ST ASSOCIATION के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन शशि व्यास ने किया।