राष्ट्रीय संगठन बनाने के लिये झांसी में जुटेंगे पेट्रोलियम डीलर्स 

झांसी। आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बाजारी सिंह एवं रानी झांसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने संयुक्त रुप से बताया कि डीजल पेट्रोल डीलर्स के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए झांसी में ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोशिएशन का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे प्रेमा कुंज विवाह घर में देश भर के डीलर उपस्थित होंगे। जिसमें संगठन ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। भविष्य में इसी मंच से आंदोलन का विगुल फूंका जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान तेल कम्पनियों द्वारा डीलर्स के उत्पीड़न के लिये बनाई गई मार्केटिंग गाइड लाइन, पैट्रोल पंपो के सुगम संचालन में अवरोधक कानूनों और ग्राहकों को शुद्ध और सुनिश्चित आपूर्ति देने के लिये किये जाने वाले प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पेट्रोल डीजल डीलर्स का लगातार उत्पीड़न हो रहा है और अन्य संगठन सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे इसलिए डीलर्स के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि सरकार ओर प्रशासन दोनों ही डीलर का उत्पीड़न कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक केन बोतल में डीजल पेट्रोल देना मना है। साथ ही एक आदेश ओर जारी हुआ कि नो हेलमेट नो पेट्रोल इसका पालन करना सरकार ओर पुलिस प्रशासन का काम है। लेकिन यह जिम्मेदारी डीलर को दी जाती है। वही उन्होंने कहा कि टैक्स बढ़ा दिया गया। जबकि आमदनी कम है, कमीशन कम दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण एनओसी देने के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है जबकि एनओसी के लिए नोटिस तेल कम्पनी को देना चाहिए। उन्होंने कहा ऐसे कई मुद्दे हैं। जिनको लेकर नए संगठन का गठन कर डीलर की लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्रेस काफ्रेंस में बलवान सिंह यादव, इं. राकेश गुप्ता, अरविंद सिंह चौहान, सुभाष सक्सेना, अमित यादव, शालिनी पथिक, प्रशांत गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, मनोज वजौरिया, अमन सेठ, हरीश गुप्ता, श्रीकांत त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, सतीश सिंह, यश गुप्ता, मुकेश कसाना, रवींद्र प्रताप सिंह व सृजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अंत में रानी झांसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोशियेसन के उपाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।