झांसी । महा प्रबंधक उमरे के झांसी आगमन पर एनसीआरएमयू झांसी मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल अध्यक्ष एच एस चौहान व सचिव अमर सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से झांसी मंडल में व्याप्त कर्मचारियों की समस्यओं के बारे में विस्तृत रूप से विविध मुद्दों पर चर्चा कर उनके निराकरण की अपेक्षा की। ज्ञापन में बताया गया –
01. मण्डलीय चिकित्सालय झाँसी में कर्मचारियों को रेफर कराने हेतु पहले अपने कैडर से सम्बंधित चिकित्सक को दिखाने के उपरांत पुनः विशेषज्ञ डॉक्टर के पास लाईन में लगकर नम्बर लगाना पडता है। जिससे कर्मचारी व उसके परिवारजनो को समय से रेफर नही हो पा रहे है। एवं कर्मचारी को अनावश्यक छुटटी लेनी पडती है, जिससे रेल कार्य भी बाधित होता है, तथा चिकित्सालय में अनावश्यक भीड भी वढती है इस ब्यवस्था को समाप्त किया जाये ।
02. मण्डल चिकित्सालय झाँसी में लोकल पर्चेज दवाईयां आगरा मण्डल से मंगाई जा रही है, जिससे रोगियो को समय से दवाईयां उपलब्ध नही हो पा रही है। अतः झाँसी मण्डल में अविलम्ब लोकल पर्चेज किया जायें जिससे उक्त समस्या का निदान हो सके ।
03. झाँसी मण्डल में आगरा व प्रयागराज की तरह रेलवे चिकित्सालय में QR के माध्यम से अपने कैडर के चिकित्सक को दिखाने के लिये ऑनलाईन सुविधा अविल्व प्रारम्भ कराई जायें जिससे कर्मचारियो को अनावश्यक लाईन में खडा न रहना पडे।
04. झाँसी मण्डल में तीसरी लाईन बनने के कारण रेल लाईन के किनारे के सभी पेड कट चुके है, वहां पर ट्रैकमेन लंच समय में बैठकर खाना खा लेता था। तथा पुराने हैण्ड पम्प भी खराव हो चुके है। इसलिये ट्रैकमेनो हेतु प्रत्येक सेक्शन के मध्य एक हट का निर्माण कराया जाये तथा पीने को पानी की वैठने की उचित व्यवस्था की जाये।
05. झाँसी मण्डल में संवेदन शील पदो पर रोटेशन प्रणाली के तहत इंजी वाणिज्य, रेलवे चिकित्सालय, रनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल इत्यादी विभागों में कई कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह पदस्थ है, उनको रोटेट नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियो में असंतोष व्याप्त है। कई वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों का रोटेशन किया जाये।
06- इंजी. विभाग में ट्रैकमेनो के स्वयं के निवेदन पर स्थानातरण के लिए विभिन्य मण्डल एवं जोनो में स्थानातरण हेतु आवेदन निरस्त कर दिए जाते है उक्त आवेदनों को निरस्त न करके नियमानुसार पंजीकरण किया जाये
07- इंजी. विभाग में 10% इंटेक्ट कोटे के तहत वर्ष 2019 से ट्रैक मेनटरो को अन्य विभागों में जाने हेतु विज्ञप्ति नहीं निकाली जा रही है। जबकि रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार प्रति 2 वर्ष में विज्ञप्ति निकलना चाहिए।
08. रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या 2018/Train cell/S&T/Establishment Matters-Part(I) (E office no 3336455) दिनांक 28.12.2020 के अनुसार इंजीनियर विभाग के सभीEstablishment Matters कार्मिक विभाग द्वारा निपटाए जाने चाहिए अन्य जोनों में यह प्रक्रिया लागू भी हो चुकी है अनुरोध है कि झाँसी मंडल में यह प्रक्रिया लागू करायी जाये!
09- लोको पायलट शंटर की पदोन्नति 31.10.2022 को हुई थी वर्तमान में 136 रिक्त स्वीकृत पदों पर पदोन्नति नहीं की जा रही है ! पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से पीसीपीओं महोदय को अवगत कराया गया था किन्तु अभी तक उक्त पदोन्नति अभी नहीं की गई है!
10. झाँसी मंडल के रनिंग संवर्ग में अति संवेदन शील पदो पर पदस्थ सीसीसीग्वालियर बाँदा जूही जो कि उक्त पद पर लम्बे समय से पदस्थ है उन्हें रोटेट किया जाये। साथ ही रनिंग कर्मचारियों को बनावश्यक रूप से छोटी छोटी बातो पर चारशीट अधिरोपित किये जा रही है। जिससे रनिंग कर्मचारियों में रोष व्याप्त है!
11- मंडल में चीफ लोको निरीक्षक को सेवानिवृत्ति के समय उन्हें PPO न देते हुए केवल खाली फाइल वे दी जाती है, तथा बाद में कर्मचारियों का लगभग रूपये 20 लाख काटकर PPO बना दिया जाता है। कर्मचारियों को कह दिया जाता है कि उक्त केस को मुख्यालय भेज दिया गया है मुख्यालय निर्णय उपरांत उक्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि मुख्यालय से अभी तक कोई भी लंबित प्रकरणों का जवाब नहीं आया है। जबकि इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट आदेश है किऽ वर्ष से अधिक दिया गया वेतन वृद्धि सेवानिवृत्ति के समय नहीं काटा जाएगा। इस संबंध में डीओपीटी व रेलवे बोर्ड भी अपने आदेश निकाल चुके हैं।
12- झाँसी मंडल में कार्यरत टिकिट चेकिंग स्टाफ की समास्ये
(अ) कानपुर रेस्ट हाउस में पलंगो की संख्या कम होने एवं एक ही टॉयलेट होने के कारण स्टाफ को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है! पलंगो की संख्या बड़ाई जाये तथा अतिरिक्त टॉवलेट की व्यवस्था की जाये !
(ब) इटारसी एवं भोपाल रेस्ट हाउस में बतानुलिकित की सुविधा उपलब्ध कराई जाये !
(स) इटारसी रेस्ट हाउस की भांति नई दिल्ली, निजामुद्दीन, भोपाल, कानपुर, बाँदा रेस्ट हाउसो में रियायती दर फूड की सुविधा की व्यवस्था की जाये !
13- रेलवे बोर्ड द्वारा जारी यार्ड स्टिक (संकेत एवं दूर संचार) का अनुपालन मंडल में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये जिससे अतिरिक्त कार्य के बोझ एवं दवाव से मुक्त होकर विभाग के कर्मचारी संरक्षा एवं सुरक्षा के साथ कार्य कर सके। संज्ञान में आया की बोर्ड द्वारा जारी यार्ड स्टिक का लगभग 50 प्रतिशत स्टाफ के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। येसी स्थिति इतने महत्वपूर्ण केडर के लिए ठीक नहीं है!
14- झाँसी मण्डल के कारखाने में दिनांक 01 व 02 जून 2022 में कर्मचारियो के प्रोत्साहन बोनस को लेकर हडताल हो गई थी। उस हडताल की वजह से प्रशासन द्वारा आर्टीजन कर्मचारियो का 02 दिन का पेमेन्ट काट लिया गया था जिसमें बाद में कुछ कर्मचारियों का उस 02 दिन का पेमेन्ट दे दिया गया था लेकिन कुछ कर्मचारी का उस 02 दिन का पेमेन्ट आज भी रूका है। अतः महोदय शेष बचे कर्मचारियों का भी 02 दिन का पेमेन्ट कर दिया जाये।
15- कई बार प्रशासन को पत्र एवं वार्ता के माध्यम से सूचित करने के बावजूद झाँसी कारखाने मे कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों का नोशनल प्रमोशन नही हो रहा है। जबकि रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या RBC-06/2024 दिनाक 18/01/2024 के अनुसार दिव्याग कर्मचारियो को दिनांक 18/01/2024 दिनांक 30/06/2016 से नोशनल प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है। अतः यूनियन मांग करती है कि शीघ्र सभी कारखाने के दिव्यांग कर्मचारियो का नोशनल प्रमोशन किया जाये।
प्रति निधि मंडल में मनोज जाट (मंडल सयुक्त सचिव) कार्यकारी अध्यक्ष भावेश प्रशाद सिंह, निर्मल सिंह संधू (मंडल उपाध्यक्ष सुनील पाल (मंडल उपाध्यक्ष), राजेश नामदेव (मंडल कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव (मंडल उपाध्यक्ष), (एनसीआरएमयू शाखा सचिव) जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव द्ववेदी, राजेंद्र यादव, मुकेश यादव बृजमोहन सिंह, संजीवन राय (शाखा अध्यक्ष), जितेन्द्र खरे (शाखा अध्यक्ष) उदय शंकर यादव, सुभाष यादव, अनुरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।